नगर पालिका की दरियादिली बनी पूरे शहर के लिए अभिशाप.

नगर पालिका सुलतानपुर की दरियादिली अब पूरे सुलतानपुर के लिए एक अभिशाप साबित हो रही क्यों की सांसद मेनका गाँधी द्वारा बनवाई गयीं सड़कें अब फोर लेन से टू लेन मे तब्दील हो गयीं हैँ।

जी हाँ नगर पालिका की दरियादिली या लापरवाही क्या कहाँ जाये पूरा शहर जिससे परेशान है।

प्रतिदिन एक नई मार्केट बन कर तैयार होती हैँ लेकिन उनके पास खुद की कोई पार्किंग सुविधा नहीं होती। और यही मार्केट नगर पालिका के नाक के नीचे बनती हैँ और शहर मे जाम का कारण बनती हैँ।

बस स्टॉप से लेकर अमहट तक और पयागीपुर से गोलाघाट तक पटारियों पर दुकाने सजती है जो की आधी-आधी सड़क तक कब्ज़ा कर के बैठे हैँ।

जिससे शहर की रोड अब केवल दो लेन की ही रह गयी हैँ जिससे जाम की समस्या पैदा हो जाती है जो की आये दिन होती है लेकिन इसका समाधान न ही प्रशासन के पास है न ही नगर पालिका के पास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!