सुलतानपुर: युवक को गोली मारने वाला आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

सुलतानपुर। कादीपुर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम अन्दारायपुर में युवक को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी को घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

थानाध्यक्ष श्याम सुन्दर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कटघरा भीमलपुर मोड़ के पास दबिश दी गई, जहां से आरोपी मंदीप तिवारी उर्फ गणेश प्रभाकर तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ग्राम कटघरा भीमलपुर, थाना कादीपुर का निवासी है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, डकैती और गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!