सुल्तानपुर। जनपद में ईसीसीई एजुकेटर पद पर चल रही भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर विवादों में घिर गई है। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव है और कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों का इंटरव्यू पहले करा लिया गया, जबकि अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को नजरअंदाज किया गया।
मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की। अभ्यर्थियों का कहना है कि सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा मनमाने ढंग से इंटरव्यू कराए जा रहे हैं, जिससे योग्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने मेरिट सूची को सार्वजनिक करने और उसी के आधार पर पारदर्शी तरीके से इंटरव्यू कराए जाने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में अर्चना, अनुराधा, मोनी, श्रद्धा, पिंकी, सुषमा, रीना देवी, गूंजा, प्रिया, योगिता, रेनू, रीता, क्षमा सहित दर्जनों अभ्यर्थी शामिल रहे। अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और अवैध वसूली को लेकर भी नाराजगी जताई।
अभ्यर्थियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है