सुलतानपुर, 22 फरवरी 2026। विकास खंड जयसिंहपुर की ग्राम पंचायत इमिलिया बिसुई में मछुआ कल्याण संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित दिलीप निषाद के परिवार को ₹20,500 की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह सहायता समाज के सहयोग से संग्रहित की गई थी।
बताया गया कि 7 फरवरी 2026 को इमिलिया बिसुई निवासी 14 वर्षीय दिलीप निषाद, पुत्र महेंद्र निषाद, परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मुंबई में नाव पर काम करने गए थे। कार्य के दौरान चोट लगने से उनका एक पैर गंभीर रूप से प्रभावित हो गया। उनका इलाज वर्तमान में मुंबई के जेजे अस्पताल में चल रहा है।
प्रधान बरुई के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में मछुआ समुदाय के सामाजिक नेता, बुद्धिजीवी और समाजसेवी शामिल रहे। ग्राम प्रधान नीरज निषाद ने संस्थान और समाज के सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यही सच्ची समाजसेवा है और सभी को अपनी क्षमता के अनुसार ऐसे प्रयासों में सहभागी बनना चाहिए।
इस अवसर पर अध्यक्ष योगेश निषाद भोयें, कोषाध्यक्ष अनिल निषाद भोयें, हरिश्चंद्र निषाद (प्रबंधक, श्रीराम शिक्षण संस्थान सैदपुर), डॉ. भूपेंद्र निषाद, संतोष निषाद, नरेंद्र निषाद, अरविंद निषाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।