सास से शादी करने वाला युवक फिर चर्चा में, पत्नी बनी सास बहनोई के साथ हुई फरार।

अलीगढ़ जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक और मामला सामने आया है। दानौथाना क्षेत्र के गांव मछरिया नगला निवासी राहुल, जो करीब 10 महीने पहले अपनी होने वाली सास के साथ फरार होकर शादी करने के कारण सुर्खियों में आया था, एक बार फिर चर्चा में है।

बताया जा रहा है कि राहुल ने अपनी प्रेमिका की मां सपना देवी से विवाह किया था। उस समय इस अनोखी शादी ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी थी। लेकिन अब इस कहानी में नया मोड़ आ गया है।

राहुल का आरोप है कि उसकी पत्नी बनी सास सपना देवी इस बार अपने ही बहनोई (पति के जीजा) के साथ घर से फरार हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, संबंधित व्यक्ति बिहार के एक जिले में कपड़ों का कारोबार करता है। इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और नजदीकियां हो गईं। कुछ दिनों पहले सपना देवी अचानक घर से लापता हो गईं।

पीड़ित राहुल का कहना है कि घटना के बाद वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है और परिवार में हड़कंप की स्थिति है। मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

फिलहाल पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!