सीएम योगी के निर्देश पर ठंड और शीतलहर को देखते हुए फैसला
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बढ़ती कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों को 1 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
सीएम योगी ने बच्चों की सेहत और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया है। आदेश के तहत कल से 1 जनवरी तक प्रदेश भर में 12वीं तक की सभी कक्षाएं स्थगित रहेंगी। ठंड के प्रकोप को देखते हुए शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया है कि आदेश का सख्ती से पालन कराया जाए।
