कुड़वार बाजार मे जनसुविधा केंद्र पर छापा, केंद्र सील

सुलतानपुर- जांच करने पहुंचे उप जिलाधिकारी सदर बिपिन कुमार द्विवेदी ने गुरुवार को कुड़वार बाजार स्थित आदर्श जनसुविधा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान नोडल सीएससी सुनील कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे।

निरीक्षण में केंद्र की आईडी का संचालन नियमानुसार न पाए जाने पर SDM सदर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जनसुविधा केंद्र को सील करा दिया।

कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार नगर दुर्गेश यादव, राजस्व निरीक्षक इन्द्र प्रताप सिंह तथा राजस्व विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।

एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी ने बताया कि मामले में आगे की कार्यवाही प्रचलित नियमों के तहत की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!