सुल्तानपुर के घोसियाना वार्ड में भागवत कथा का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष, सभासद प्रतिनिधि सहित कई सम्मानित लोग रहे उपस्थित।

सुलतानपुर वार्ड नं. 3 घोसियाना, (दरियापुर) मे विशाल मेगामार्ट के पीछे चल रही श्रीमद् भागवत कथा में भक्तों का सैलाब उमड़ा।

आयोजक सुरेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव और ऊसा श्रीवास्तव द्वारा सम्मानित किए जाने पर अतिथियों ने आयोजक के प्रति आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की सराहना की।

कार्यक्रम में वाराणसी से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक परम आदरणीय श्री मदन मोहन मिश्र जी ने अपने मधुर वचनों से भागवत कथा का दिव्य वृतांत सुनाया। श्रोतागणों ने कथा में बढ़-चढ़कर सहभागिता की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

कथा के दौरान कई सम्मानित हस्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप सेनगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रवीन कुमार अग्रवाल,सभासद प्रतिनिधि श्री देवानंद,डॉ. रमाशंकर मिश्र, एडवोकेट श्री सी.एल. द्विवेदी सहित वार्ड के और नगर के सम्मानित नागरिक शामिल रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक एवं धार्मिक एकता को मजबूत करना रहा, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!