सुल्तानपुर। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मामपुर गांव में ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने जा रहे चालक पर पड़ोसी ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार, रूद्र प्रताप सिंह ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई के लिए जा रहे थे, तभी पड़ोसी जगन्नाथ सिंह ने उन्हें रोक लिया और विवाद के बाद कुल्हाड़ी व डंडे से हमला कर दिया।
हल्ला गुहार सुनकर पहुंचे परिजनों ने जब बीच-बचाव की कोशिश की, तो हमलावर ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। हमले में रूद्र प्रताप सिंह सहित कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़ित पक्ष ने घटना की तहरीर लंभुआ कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
