सऊदी अरब मे भीषड़ हादसा, 42 भारतियों की मौत

उमरा यात्रा पर निकले भारतीय श्रद्धालुओं को ले जा रही बस एक डीज़ल टैंकर से भीषण टक्कर के बाद आग की लपटों में घिर गई। इस भयावह दुर्घटना में कम से कम 42 भारतीयों की मौत की पुष्टि हुई है,

जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में ज्यादातर दक्षिण भारत, विशेषकर हैदराबाद के यात्री सवार थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक टक्कर इतनी तेज़ थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई, जिससे यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया।

राहत व बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी जनहानि हो चुकी थी।

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इस हृदयविदारक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि, “मदीना के पास बस हादसे में भारतीय नागरिकों के निधन की जानकारी अत्यंत दुखद है। हम सऊदी प्रशासन के संपर्क में हैं

और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।”भारतीय दूतावास भी स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। घायल यात्रियों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में किया जा रहा है।इस घटना ने उमरा यात्रा पर गए हजारों परिवारों में शोक की लहर दौड़ा दी है।

केंद्र सरकार ने पीड़ितों के परिवारों को सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।यह हादसा एक बार फिर सऊदी अरब में लंबी दूरी के सफर के दौरान सुरक्षा और यातायात मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!