

सुलतानपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र में स्थित UP-44 ढाबे के पास एक युवक पर लाठी-डंडे और बेल्ट से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम भगवतरगढ़ भपता कोतवाली देहात निवासी विनोद S/O राम अजोर को विजय उसके पिता सहित दो और अन्य लोगों ने लाठी डंडे और बेल्ट से पिटा है ।
पीड़ित विनोद ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने न केवल उसे गंभीर रूप से पीटा बल्कि उसके पास रखे 5000 रुपये नकद और चांदी की चेन भी छीन ली। घटना के बाद पीड़ित किसी तरह मौके से बचकर बाहर निकला और पुलिस को सूचना दी।
लेकिन पुलिस द्वारा पीड़ित को ही थाने मे बैठा लिया गया है और कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ती कर रही।
पीड़ित का अभी न ही मेडिकल करवाया गया न ही उपचार करवाया जा रहा पीड़ित का मोबाइल भी पुलिस द्वारा जमा कर लिया गया है।
