राष्ट्रीय सहारा हिंदी और उर्दू दैनिक का प्रकाशन अस्थायी रूप से बंद,

किन-किन शहरों में बंद हुआ प्रकाशन?

हिंदी दैनिक – राष्ट्रीय सहारा
इन शहरों में प्रकाशन अस्थायी रूप से बंद किया गया है –
दिल्ली
लखनऊ
गोरखपुर
कानपुर
वाराणसी
पटना
देहरादून

उर्दू दैनिक – रोज़नामा राष्ट्रीय सहारा
इन संस्करणों का प्रकाशन स्थगित किया गया है –
दिल्ली
लखनऊ
गोरखपुर
कानपुर
पटना
हैदराबाद

देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में शामिल राष्ट्रीय सहारा ने अपने हिंदी और उर्दू दैनिक समाचार पत्रों के प्रकाशन को अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की है। यह फैसला 9 जनवरी 2026 से प्रभावी हो गया है।

प्रबंधन द्वारा जारी हुआ आधिकारिक बयान

राष्ट्रीय सहारा के नेशनल हेड मुनेश सक्सेना द्वारा विज्ञापनदाताओं, एजेंसियों और व्यावसायिक सहयोगियों को भेजी गई आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि यह कदम पूरी तरह अस्थायी है। उचित समय पर सभी संस्करणों का प्रकाशन दोबारा शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सहारा अपने लंबे समय से चले आ रहे व्यावसायिक संबंधों को महत्व देता है और भविष्य में भी सहयोगियों के साथ मजबूत साझेदारी बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

पाठकों और विज्ञापनदाताओं से अपील

प्रबंधन ने पाठकों, विज्ञापनदाताओं और व्यापारिक भागीदारों से भविष्य में भी राष्ट्रीय सहारा से जुड़े रहने की अपील की है तथा उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!