सुलतानपुर
यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर और तेज हॉर्न लगी बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कर दिया।

इस कार्रवाई से बाइक चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसर से होने वाले तेज शोर से आम जनता को परेशानी होती है, वहीं अवैध हॉर्न से सड़क पर दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।

पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बाइक को सीज कर लिया है। साथ ही लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में नियमों के अनुसार ही साइलेंसर और हॉर्न का प्रयोग करें।
यातायात पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
