
उत्तर प्रदेश सरकार ने मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) को प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 15 जनवरी 2026 को आधिकारिक शासनादेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, पहले वर्ष 2026 की अवकाश सूची में मकर संक्रांति के लिए 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को निर्बंधित अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन शासन स्तर पर पुनर्विचार के बाद अब इसे संशोधित करते हुए 15 जनवरी 2026 को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
सभी सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

सरकारी कार्यालय
शैक्षणिक संस्थान
बैंक
सार्वजनिक प्रतिष्ठान
पूरी तरह बंद रहेंगे।
संशोधित मानी जाएगी पूर्व अधिसूचना
सरकार ने स्पष्ट किया है कि 17 नवंबर 2025 को जारी पूर्व अधिसूचना को इस नए आदेश के तहत संशोधित माना जाएगा।
मकर संक्रांति हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जो सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन स्नान, दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व होता है।
राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के कर्मचारियों और आम जनता को बड़ी राहत मिली है।: यूपी में 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित।यूपी सरकार द्वारा आधिकारिक आदेश जारी


