मथुरा में हैरान करने वाला मामला, ई-रिक्शा चालक जैकेट में छिपाकर लाया जिंदा सांप

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मथुरा के ई-रिक्शा चालक का अनोखा और हैरान कर देने वाला कारनामा सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सांप के काटने के बाद चालक जिला अस्पताल पहुंचा और इलाज न मिलने की शिकायत करता रहा।

जब अस्पताल में मौजूद लोगों ने उससे पूछा कि सांप कहां है, तो चालक ने सबको चौंकाते हुए अपनी जैकेट के अंदर से जिंदा फनधारी सांप निकालकर दिखा दिया। यह नज़ारा देख वहां मौजूद लोग दंग रह गए और अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

वीडियो के अनुसार, चालक को सांप ने काट लिया था, लेकिन डरने के बजाय उसने साहस दिखाते हुए उसी सांप को पकड़ लिया और सीधे अस्पताल पहुंच गया। मौके पर मौजूद लोग उसके इस हिम्मत भरे कदम को देखकर हैरान रह गए।

सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस को भी अवगत कराया गया। सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ने की तैयारी की जा रही है।

यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस घटना को देखकर कह रहे हैं – वाकई ग़ज़ब के लोग हैं! 😄

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!