सुलतानपुर ब्रेकिंग: अवैध टैक्सी स्टैंड और डग्गामार वाहनों पर दीसरे दिन भी चला प्रशासन का डंडा, मचा हड़कंप

सुलतानपुर। जिले में परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने अवैध वाहनों व टैक्सी स्टैंडों पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को एआरएम शैलेन्द्र और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के अवैध टैक्सी स्टैंडों पर छापेमारी कर कार्रवाई की। संयुक्त अभियान के दौरान टैक्सी चालकों में अफरा-तफरी का माहौल फैल गया और कई चालक मौके से वाहन लेकर भागते दिखाई दिए।

अभियान के दौरान टीम ने करीब आधा दर्जन वाहनों का चालान किया। सूत्रों का कहना है कि विभाग ने अब अवैध टैक्सी स्टैंड को हर हाल में बंद कराने का लक्ष्य तय कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद परिवहन विभाग को राजस्व में बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है। एआरएम शैलेन्द्र की तेजतर्रार कार्यप्रणाली जिले में एक मिसाल के रूप में देखी जा रही है।

उधर, एआरटीओ विभाग द्वारा डग्गामार वाहनों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई जारी है। पीटीओ शैलेन्द्र तिवारी तीसरे दिन भी सड़क पर उतरे और नियमों का उल्लंघन कर चलने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा। लगातार कार्रवाई से डग्गामार वाहन संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

परिवहन विभाग की इन संयुक्त कार्रवाइयों ने साफ संकेत दे दिया है कि अब जिले में अवैध स्टैंड और नियम विरुद्ध चलने वाले वाहनों पर सख्ती जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!