अमन हत्याकांड: आरोपी दुर्गेश ने पुलिस को चकमा देकर अदालत में किया आत्मसमर्पण

सीजेएम नवनीत सिंह ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

सुल्तानपुर। बहुचर्चित अमन हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी दुर्गेश ने सोमवार को अप्रत्याशित तरीके से सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत में पहुँचकर आत्मसमर्पण कर दिया। घटना से पुलिस महकमे में हलचल मच गई, क्योंकि आरोपी पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था और उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी।

अदालत में पेश होते ही आरोपी दुर्गेश ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई तथा कोर्ट से उचित कार्रवाई की मांग की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेज दिया।

अमन की हत्या के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल था। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन भी किया था। दुर्गेश के आत्मसमर्पण के बाद अब मामले की जांच नए मोड़ पर पहुँच गई है और पुलिस आगे की पूछताछ के लिए रणनीति तैयार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!