सुलतानपुर: अवैध टैक्सी स्टैंड पर पुलिस का छापा, 15 वाहन जब्त..

सुल्तानपुर। पयागीपुर क्षेत्र में लंबे समय से संचालित अवैध टैक्सी स्टैंड पर गुरुवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। प्राइवेट आर्टिगा सहित कई वाहनों में अवैध रूप से सवारियां ढोने की शिकायतों के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और लगभग 15 अवैध टैक्सियों को कब्जे में लेकर कोतवाली में जमा कराया।

कार्रवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत व पुलिस टीम मौजूद रही। नगर कोतवाल धीरज कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई से अवैध स्टैंड संचालकों में हड़कंप मच गया।

कोतवाल धीरज कुमार ने बताया कि जब्त वाहनों पर चालान व जुर्माने की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थलों पर अवैध स्टैंड संचालित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!