लखनऊ: अमरुद खाना पड़ा भारी, एसडीआरएफ गार्ड से मांगा गया स्पष्टीकरण

एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) में तैनात एक गार्ड को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब उसने कमांड हाउस परिसर में लगे अमरूद के पेड़ से एक अमरूद तोड़कर खा लिया। मामले की जानकारी अधिकारियों को हुई तो गार्ड से तुरंत स्पष्टीकरण मांग लिया गया।

गार्ड ने अपने जवाब में अधिकारियों को बताया कि उसे उस समय पेट में तेज दर्द हो रहा था, इसलिए राहत पाने के लिए उसने अमरूद खा लिया। गार्ड ने अपने स्पष्टीकरण में लिखा,

“साहब, यह मेरी पहली गलती थी, कृपया मुझे माफ कर दीजिए। आगे से ऐसी भूल दोबारा नहीं होगी।”

गार्ड का यह जवाब अब विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसे मासूमियत भरा जवाब बता रहे हैं, तो कुछ इसे अनुशासन से जोड़कर देख रहे हैं।

हालांकि अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!